JamshedpurJharkhand

चक्रधपुर में बेहतरीन सुविधाओं वाले रेलवे कर्मचारी विश्राम गृह का मंडल रेल प्रबंधक ने किया उद्घाटन

Chakradharpur: नवीकृत रेलवे कर्मचारी अधीनस्थ विश्राम गृह चक्रधरपुर में रेलवे प्रशासन एवं स्टाफ बेनिफिट फंड की ओर से संयुक्त रूप से प्रयास करके बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे चक्रधरपुर के बाहर से मंडल मुख्यालय में ड्यूटी करने के लिए आने वाले रेलवे कर्मचारी लाभान्वित होंगे. उक्त बातें ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने कही.
उल्लेखनीय है कि मंडल रेल प्रबंधक चक्रधरपुर विजय कुमार साहू एवं सर्वो अध्यक्ष अंजुला साहू ने संयुक्त रूप से बुधवार को इस नवीकृत विश्रामगृह का विधिवत उद्घाटन किया. इस रेलवे कर्मचारी विश्राम गृह में सुविधा उपलब्ध कराने की मांग बहुत दिनों से कर्मचारी संगठनों के द्वारा की जा रही थी. वर्तमान समय में कर्मचारी संगठनों की मांग को ध्यान में रखते हुए स्टॉफ बेनिफिट फंड से लगभग पांच लाख 80 हजार रुपये खर्च कर चक्रधरपुर रेलवे कर्मचारी विश्राम गृह में 12 बेड की व्यवस्था की गई है. अलग-अलग तीन कमरों में चार-चार बेड लगाए गए हैं. उक्त तीनो कमरों में उत्तम सुविधाएं उपलब्ध हैं. विश्राम गृह में अलग से फ्रिज एवं वाशिंग मशीन भी उपलब्ध कराई गई है. सभी कमरों में अटैच शौचालय एवं बाथरूम की व्यवस्था है. सभी बाथरूमों में गीजर भी लगाया गया है. कर्मचारी विश्राम गृह के नवीनीकरण में चक्रधरपुर इंजीनियरिंग विभाग ने भी लगभग साढ़े तीन लाख रुपये खर्च किए गए हैं. इस कर्मचारी विश्राम गृह में विश्राम करने वाले कर्मचारियों के सतत सहयोग के लिए अलग से केयरटेकर को नियुक्त किया गया है. केयरटेकर रूम की अलग से व्यस्था है. बेहतरीन साफ सफाई एवं बागीचा विश्राम गृह की रौनक में चार चांद लगा रहा है. कृष्ण मोहन प्रसाद ने उक्त उद्घाटन कार्यक्रम में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने पर हर्ष व्यक्त किया.
उक्त अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय के साथ मंडल के कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि चक्रधरपुर रेलवे मंडल में रेलवे कर्मचारियों के विश्राम के लिए चक्रधरपुर के अलावा डांगुआपोसी, राउरकेला एवं टाटानगर में भी विश्राम ग्रह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. रेलवे कर्मचारी स्टाफ बेनिफिट फंड से सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राशि आवंटित की गई है.

ये भी पढ़ें Jamshedpur: ब्रह्मानंद सुपर मल्टी स्पेश‍ियलि‍टी अस्पताल में गैस्ट्रोलॉजि‍स्‍ट की सेवा शुरू, ओपीडी में मिलेंगे डॉक्‍टर

Related Articles

Back to top button