
Muzaffarpur : जिले के औराई थाना क्षेत्र के भलुरा से एक नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें गांव के कमलेश और राकेश को आरोपी बनाया गया है. किशोरी को गायब हुए एक सप्ताह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अब तक उसकी बरामदगी नहीं हो सकी.
परिजनों ने एसएसपी को आवेदन देकर बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई है. किशोरी के पिता ने बताया कि वे मूल रूप से सीतामढ़ी के रहने वाले हैं.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : Jodhpur में हिंसक झड़प के बाद 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू, BJP विधायक के घर के बाहर कई बाइकें फूंकी
बड़ी बेटी की शादी 13 वर्ष पूर्व औराई के भलुरा में की थी. उनकी छोटी बेटी भी बहन के घर पर रहती थी. उसके बच्चे की देखभाल करती थी.
आरोपियों की गलत नजर उनकी छोटी बेटी पर थी. उन लोगों ने पहले भी उसे उठवा लेने की धमकी दी थी. इसी दौरान उनकी बेटी शौच के लिए घर से बाहर निकली और वापस नहीं लौटी.
इसे भी पढ़ें:रेलवे स्टेशन पर बच्चों और पति के साथ सो रही गर्भवती से दरिदों ने परिवार के सामने किया गैंगरेप




