
Ranchi: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को दुमका में एक बार फिर दावा किया है कि वर्तमान सरकार ने 2014 के बाद से 1 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है. 1 माह के अंदर 50 हजार शिक्षकों को नियुक्त किया जायेगा. मोदी के नेतृत्व में स्थानीय को झारखंड में परिभाषित कर यहां के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल हुई. अब जिला के युवाओं को जिला के तृतीय व चतुर्थ वर्ग के नियोजित करने का प्रावधान सुनिश्चित हुआ. 2014 के बाद से मोदी के नेतृत्व में संताल परगना और यहां के लोगों में बदलाव देखने को मिल रहा है. उनतक मूलभूत सुविधाएं पहुंच रहीं हैं. लिट्टीपाड़ा, शिकारीपाड़ा व जामा अब बदल रहा है. मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को दुमका के रामगढ़ में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.
इसे भी पढ़ें – औद्योगिक क्षेत्रों में 16-22 घंटे बिजली देने के दावे पर चैंबर ने कहा- गलत आंकड़े दे रहे अधिकारी, वास्तविक स्थिति बताये जेबीवीएनएल
14 साल तक जेएमएम और कांग्रेस ने सरकार गिराने का खेल खेला
14 साल तक जेएमएम, कांग्रेस ने राज्य में सरकार गिराने का खेल खेलता रहा. राज्य के विकास यहां के लोगों की समृद्धि के प्रति गंभीरता नहीं दिखायी. दुमका संसदीय सीट पर चुनाव लड़ रहा उम्मीदवार अब ठीक से चल, बोल नहीं पता, वह क्या दुमका की आवाज संसद में बन सकता है. 2014 में गुरुजी सांसद बने. वह 6 महीने में एक बार संसद जाते हैं. अपनी उपस्थिति दर्ज कराने ताकि उसकी सदस्यता समाप्त न हो जाये. यह दुमका संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ विश्वासघात है.
जेएमएम अब झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी
जेएमएम अब झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी बन गयी है. यही इतिहास है जेएमएम का. वर्षों से संथाल की जनता को ठग कर, छल कर, दुष्प्रचार कर गरीब बना दिया. इस तरह की राजनीति कर सोरेन परिवार ने सबसे ज्यादा धन भ्रष्ट तरीके से अर्जित किया है. क्षेत्रीय पार्टी को वोट दे कर कोई फायदा नहीं. आपको बोकारो का उम्मीदवार चाहिए या जामा का यह आपको तय करना है.
बीजेपी पहले पुर्नवास फिर विस्थापन की पक्षधर
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुमका का मसानजोर, चांडिल डैम समेत अन्य कार्यो में विस्थापन कांग्रेस और जेएमएम की देन है. इन्होंने यहां के लोगों को विस्थापित कर दूसरे राज्य के लोगों को लाभान्वित किया. जेएमएम और कांग्रेस ने राज्य को विस्थापन विरासत में सौंपा है. यह मोदी का कार्यकाल या भाजपा के शासन काल में नहीं हुआ. भाजपा पहले पुर्नवास फिर विस्थापन के पक्षधर है.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग : पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए सभी प्रखण्डों में अभियंता प्रतिनियुक्त



