
Hazaribag : हज़ारीबाग के बरही स्थित रॉयल आर्किड इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य की पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है विद्यालय के प्राचार्य की पत्नी मेधा सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में परिजनों ने बरामद किया है. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया,.
घटना की सूचना के बाद पहुंचे मेधा सिंह के पिता सुनील सिंह के बयान पर स्कूल के प्राचार्य अनूप सिंह पर महिला को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाया गया. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.
इसे भी पढ़ें – दे नी आयो भात…दे नी आयो भात…बुदबुदाते हुए भूख से मर गई 11 साल की संतोषी
मेधा की शादी 2 मई 2014 को अनूप सिंह से हुई थी
घटना के संबंध में मृतका (मेधा सिंह) के परिजनों ने बताया कि गया के सुनील सिंह की पुत्री मेधा की शादी 2 मई 2014 को इचाक के चोरिया निवासी अनूप सिंह से हुई थी. शादी के समय परिजनों ने दान दहेज भी दिया था. अनूप ने कुछ दिन पूर्व बरही में स्कूल खोला था, जहां अपनी पत्नी के साथ में रहते थे.
परिजनों ने बताया कि स्कूल खोलने के बाद से अनूप लगातार उनसे पैसे की मांग कर रहे थे. मृतका के पिता ने दो बार एक-एक लाख भी अनूप को दिये थे, बावजूद उसके अनूप लगातार पैसे की मांग कर रहे थे. 25 दिन पूर्व पैसे की मांग को लेकर मना करने पर अनूप ने मेघा की पिटाई की थी.
इसे भी पढ़ें – डैमों की सफाई के लिए होती है 2.60 करोड़ के फिटकिरी, चूना,ब्लीचिंग की खरीदारी, आपूर्तिकर्ता हैं…
मौत को फांसी का रूप देने का प्रयास किया गया
इस संबंध में मेघा द्वारा बरही थाने में आवेदन दिया गया था और उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया था. मृतका ने पिता से फोन कर हत्या की आशंका भी जताई थी. मृतका के पिता ने बताया कि कई बार इसको लेकर अनूप को समझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन अनूप की मांग लगातार बढ़ती जा रही थी.
16 मई को अनूप ने फोन करके बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली. जब वहां पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी का शव जमीन पर रखा हुआ है. ना तो सबकी आंखें बाहर निकली हुई है ना ही जीभ.
पता चलता है कि हत्या के बाद उसकी मौत को फांसी का रूप देने का प्रयास किया गया. परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर इस संबंध में बरही थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. कांड के आईओ ललनसिंह ने बताया कि मामले में जो भी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं इस मामले में मृतिका के परिजनों ने वहीं एसडीपीओ मनीष कुमार से मिलकर भी मामले की जानकारी दी है और न्याय की गुहार लगाई है.
इसे भी पढ़ें – आयुष्मान योजना का हाल : इंप्लांट के इंतजार में मरीज, 2 महीने तक नहीं हो पा रहा ऑपरेशन




