
Patna : राजधानी पटना में गंगा नदी में डूबने से बाप और बेटे दोनों की मौत हो गयी. वहीं इस मामले में एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम शवों की तलाश करने में लगी हुई है.
जानकारी के अनुसार घटना पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पिरदमरिया घाट की है. गंगा नदी में नहाने के दौरान पिता-पुत्र गहरे पानी में चले गये, जिसके बाद नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी. लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. अभी तक दोनों के शवों का कुछ अता पता नहीं चल सका है. एसडीआरएफ की टीम लाश की खोजबीन में लगी हुई है. मामले की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
इसे भी पढ़ें – Breaking: नीति आयोग की रैंकिग में रामगढ़ और लातेहार बन गये देश के सबसे फिसड्डी जिले, विकास के पैमानों पर हुए फेल



