
New Delhi : टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने Income Tax Retrun दाखिल करने की डेट एक बार फिर बढ़ा दी है. इससे करदाताओं को एसेसमेंट इयर 2021-22 के लिए अपना ITR भरने के लिए और समय मिल जाएगा.
आयकर विभाग ने ट्वीट करते हुए बताया है कि ITR और अलग-अलग तरह की ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गयी है. ITR दाखिल करने की अब आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 होगी. अभी तक ये 30 सितंबर 2021 थी.
इसी तरह इनकम टैक्स कानून के किसी प्रावधान के तहत जमा की जाने वाली ऑडिट रिपोर्ट को पहले 31 अक्टूबर 2021 तक बढ़ाया गया था. अब इसकी लास्ट डेट बढ़ाकर 15 जनवरी 2022 कर दी गयी है. इसी तरह कुछ प्रावधानों के लिए लास्ट डेट को 28 फरवरी से 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया गया है.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand : सूनी आंखों में साहब बनने का सुनहरा सपना जगाने की मुहिम पर लगे DC इमरान




