HazaribaghJharkhand

सदन में विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव, केरेडारी और पतरातू में आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक खोलने की रखी मांग

Hazaribagh : विधायक अंबा प्रसाद ने मानसून सत्र के अंतिम दिन हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव एवं केरेडारी तथा रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू प्रखंड में आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थान खोलने की मांग की.
अंबा प्रसाद ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक शिक्षा प्रणाली के तहत तकनीकी एवं अभियंत्रण शिक्षा का विशेष महत्व है. रोजगार के क्षेत्र में तकनीकी कौशल एवं प्रशिक्षण की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने चेंबर से पूछा- अपर बाजार में ऐसे कितने मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स हैं जहां पार्किंग क्षेत्र का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है

अंबा प्रसाद ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड में वर्तमान समय तक एक भी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा पॉलिटेक्निक संस्थान नहीं होने के कारण स्थानीय विद्यार्थी आधुनिक तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण से वंचित हैं.

या दूसरे बड़े शहरों में गैर सरकारी संस्थानों में प्रशिक्षण ले रहे हैं. जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आर्थिक एवं अन्य कठिनाइयां झेलनी पड़ रही है.

इसे भी पढ़ें :बिहारः 22 IPS अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

Related Articles

Back to top button