JharkhandLead NewsRanchi

नरकोपी में स्नान कर रही नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म

Ranchi : राजधानी रांची के नरकोपी थाना इलाके में सोमवार की दोपहर नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सहरुद्दीन नामक युवक ने दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के दौरान महिला की चीख से आसपास के लोग जुट गये और नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर रहे सहरुद्दीन से छुड़ाया. इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने नरकोपी थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद नरकोपी थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की और युवक को हिरासत में लिया.

हिरासत में लिये गये युवक से पूछताछ के दौरान उसने अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया और पुलिस ने सहरुद्दीन नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले को लेकर नरकोपी थाना प्रभारी विजय मंडल ने बताया कि कल दोपहर को एक नाबालिग लड़की अपने घर में स्नान कर रही थी. उसी समय सहरुद्दीन नामक युवक ने दुष्कर्म किया. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर दुष्कर्म कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस मामले में रांची के सांसद संजय सेठ ने ट्वीट किया है और कहा कि अंकिता की चिता ठंडी भी नहीं हुई कि नरकोपी में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है.

इसे भी पढ़ें – CM हेमंत को झामुमो और कांग्रेस के विधायकों पर ही भरोसा नहीं: सुदेश कुमार महतो

Related Articles

Back to top button