JamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : लावारिस महिला के शव का सामाजिक संस्था “अंत्योदय” ने किया अंतिम संस्कार

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था “अंत्योदय” की ओर से साकची में मिले लावारिस महिला के शव का विधि सम्मत अंतिम संस्कार किया गया. संस्था की ओर से बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में महिला का अंतिम संस्कार किया गया. इस कार्य में पार्वती घाट प्रबंधन की ओर से भी सहायता प्रदान की गई. साकची के एमजीएम अस्पताल के बाहर 19 अगस्त को एक लावारिस महिला की मौत हो गई थी. पुलिस ने शव को अस्पताल से शव गृह में रखवा दिया था जिसके बाद आज संस्था की ओर से अंतिम संस्कार किया गया. संस्था के प्रवीण सेठी ने बताया कि उनकी संस्था लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने का काम करती है. वैसे शव जो लावारिस हालात में पाए जाते है उनके अंतिम संस्कार के लिए लोग उनके नंबर 9204886232, 7004813335 पर संपर्क कर सकते है. उन्होंने बताया कि इसके लिए पार्वती घाट प्रबंधन की ओर से मोक्ष वाहन भी उपलब्ध करवाया जाएगा. इस मौके पर प्रवीण सेठी, प्रवीण प्रसाद, अमर तिवारी, सन्नी, बाल गोपाल, विश्वजीत दास विनित साह, अनिकेत कुमार, बब्बल सिंह, विनय गुलाटी, गोपाल मुखी, समशान घाट प्रबंधन कमेटी के सचिव दिपेंद्र नाथ भट्ट और प्रबंधक का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

ये भी पढ़ें : नरकोपी में स्नान कर रही नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म

Related Articles

Back to top button