Giridih

गिरिडीह केन्द्रीय कारा में बंद दुष्कर्म के आरोपी की मौत, जेल अधीक्षक ने कहा- हार्ट अटैक से गयी जान

प्रशासन पर हत्या का आरोप, अस्पताल के बाहर डटे परिजन

Giridih: गिरिडीह केन्द्रीय कारा में बंद विचाराधीन बंदी की मौत गुरुवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. मृतक अर्जुन यादव (40) भेलवाघाटी का रहने वाला था. ओर दुष्कर्म के आरोप में पांच महीने पहले ही जेल गया था. जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गयी, सांस लेने में उसे तकलीफ हो रही थी. उसकी हालत बिगड़ते देख ही जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया ने पहले उसे जेल के चिकित्सक से इलाज कराया. लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं देख उसे तुंरत केन्द्रीय कारा के एबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इस दौरान सदर अस्पताल के चिकित्सक उसका इलाज करने के साथ तुंरत आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया. जहां आईसीयू वार्ड में बंदी अर्जुन का इलाज चल रहा था. इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. इसकी जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया. आरोप पर जेल अधीक्षक ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज रखा हुआ है, जो देखना चाहे तो वो देख सकते हैं,

इधर सदर अस्पताल के चिकित्सक और जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया की मानें तो मृतक को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद जब उसे जोर-जोर से सांस उठने लगा. तो वह जेल के चिकित्सक से इलाज कराई, लेकिन कुछ पल में उसे सदर अस्पताल में भेज दिया गया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया का दावा है कि अस्पताल के चिकित्सक ने बंदी की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया है. लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है. फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम की प्रकिया शुरु कर दिया गया है. इस दौरान मृतक के परिजन भी जानकारी मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंचे, और अर्जुन के मौत को लेकर कुछ पल के लिए हंगामा किया. परिजनों ने अुर्जन की मौत का कारण भी अस्पताल में जानने का प्रयास किया. तो हार्ट अटैक ही उसकी मौत का कारण बताया गया.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: हृदय रोग जांच शिविर में 100 मरीजों को मिला परामर्श

Related Articles

Back to top button