
Giridih: गिरिडीह लांयस क्लब ऑफ और नवजीवन नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को ह्दय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया. जमशेदपुर के ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पीटल के चिकित्सकों ने शिविर में अपना योगदान दिया. करीब 100 मरीजों स्वास्थ्य परामर्श दिया गया. ओर वैसे मरीज जो हार्ट रोग से ग्रसित थे, उन्हें वक्त वक्त पर चिकित्सक से इलाज कराने का सुझाव दिया गया. जमशेदपुर के नारायण हॉस्पीटल की हार्ट रोग स्पेशलिस्ट डा. अवेंशा मुखर्जी इस दौरान मरीजों का जांच और इलाज की. वैसे शिविर में जरुरत के अनुसार कई मरीजों का ईसीजी टेस्ट भी किया गया. इधर शिविर में नारायण हॉस्पीटल के निमिष मिश्रा, श्याम सुंदर मिश्रा, अनिर्बाण मुखर्जी के साथ नवजीवन नर्सिंग होम के प्रबंधक उज्जवल सिद्धार्थ सिन्हा, लांयस क्लब के दिनेश खेतान, संजय डंगाईच, संजय भूदोलिया, अंकित सरावगी समेत कई सदस्य मौजूद थे.




