Dhanbad

झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम पहुंची धनबाद, नाबालिग शोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

Dhanbad : झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग झारखण्ड सरकार की दो सदस्यीय टीम गुरुवार को धनबाद जिला का दौरा किया. ये दोनों सदस्य आभा वीरेंद्र अकिंचन और रूचि कुजूर की अध्यक्षता बैठक हुई. जिसमें पिछले दिनों घटित घटना सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिक शारीरिक यातना, साथ मे लापता बच्चे से सम्बंधित केस के निपटारा, बाल नशा के रोकथाम, नशीली पदार्थो के बिक्री के मानकों का पालन, शराब दुकान में नाबालिग के रोकथाम, नशापान के हानि को लेकर जागरूकता अभियान में तेजी के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया. जिसके बाद झारखण्ड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित जिला स्कूल धनबाद जिला स्तरीय टी एल एम मेला में स्टॉल का विजिट किया. जिसमें पूर्वी टुंडी, बाघमारा, निरसा, गोविंदपुर, बलियापुर, झरिया के प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा आकर्षक तरीके से वेस्ट मटेरियल को प्रयोग करते हुए पढ़ाई मटेरियल बनाया था. जिसमे बच्चे रूचि पूर्वक ध्यान दें रहें थे. बाल सुधार गृह सरायढेला जा कर सदस्य ने पीड़िता से मिल कर उनसे जानकारी प्राप्त किया. मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार, सदस्य सी डब्लू सी ममता अरोरा,डी एस पी (लॉ एंड आर्डर) दीपक कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें.

Related Articles

Back to top button