
Ranchi : राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र स्थित टांगरबसली में 20 वर्षीय एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक युवक का नाम अमीन अंसारी है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मांडर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि मृतक युवक पिछले कुछ दिनों से तनाव में था, जिसकी वजह से वह परेशान रह रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर इस आत्महत्या के पीछे की सही जानकारी पता कर रही है.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand : बैरागी, पारधी एवं लोधा जातियों पर शोध कराएगी सरकार




