Deoghar

देवघर में भाजपा के हाईटेक कार्यालय का पांच मई को होगा भूमि पूजन, प्रदेश अध्यक्ष व संगठन प्रभारी होंगे शामिल

Deoghar: भारतीय जनता पार्टी का हाईटेक कार्यालय देवघर ठाढ़ीदुलमपुर में शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा. कार्यालय भवन निर्माण के लिए भाजपा की ओर से लंबे समय से जमीन की तलाश की जा रही थी जो अब पूरी हो चुकी है. देवघर में बनने वाला भाजपा कार्यालय 10 हजार स्क्वायर फुट में बनकर तैयार होगा.भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास की देखरेख में तैयारी पूरी की जा रही है. 5 मई को भूमि पूजन कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश व प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से शामिल होंगे. भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश नौरेने सुग्गा, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया, अधीर चंद्र राय सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता जोर शोर से लगे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: देवघर में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश व उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश ने बाबा बैद्यनाथ का किया जलार्पण

इस बाबत जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विधायक नारायण दास ने कहा कि 10 हजार स्क्वायर फुट में बनने वाला भाजपा कार्यालय झारखंड का दूसरा और संथाल का पहला आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कार्यालय होगा, जिसमें कॉन्फ्रेंस हॉल, अतिथियों के प्रवास के लिए कमरा सहित अन्य व्यवस्था से कार्यालय लैस रहेगा.

Related Articles

Back to top button