Crime NewsMain Slider

#Ranchi: कई मामलों में जमानत पर जेल से बाहर आनेवाला थापा काट रहा है पूजा-पंडाल का फीता, फोटो वायरल

Ranchi: कई मामलों में जमानत पर जेल बाहर आनेवाले संदीप थापा का पूजा पंडाल का फीता काटने का फोटो वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि यह फोटो दीवाली की रात की 27 अक्टूबर की है. यह फोटो थड़पखना स्थित काली पूजा पंडाल का बताया जा रहा है.

इसमें अपराधी संदीप थापा काली पूजा पंडाल का फीता काट कर पूजा पंडाल का उद्घाटन करता दिख रहा है. बता दें कि संदीप थापा हाल ही में जमानत पर जेल से छूटा है. संदीप थापा पर रांची के अलग-अलग थानों में करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें – यशवंत सिन्हा की नरेंद्र मोदी से क्यों नहीं बनी?

अप्रैल महीने में जेल से जमानत पर बाहर आया था संदीप थापा

मिली जानकारी के अनुसार संदीप थापा उर्फ संदीप प्रधान को इस वर्ष अप्रैल महीने में कोर्ट से बेल मिली थी और वह पलामू जेल से बाहर आ गया था.

संदीप थापा के खिलाफ कोतवाली, सुखदेवनगर, लालपुर, सदर, कांके, पंडरा और रातू थाना में रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में करीब 25 केस दर्ज हैं.

पूर्व में पुलिस की जांच में संदीप थापा के पास तीन करोड़ से अधिक संपत्ति होने की बात सामने आ चुकी है. उसकी संपत्ति की जांच कर ईडी से भी कराने के लिए अनुशंसा की जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें – #Jharkhand: 7 लोगों की हुई मॉब लिंचिंग, एनसीआरबी की रिपोर्ट में कहा- कोई मामला नहीं

आजसू नेता अजीत यादव की हत्या कर चर्चा में आया था संदीप थापा

संदीप थापा पर लगा सीसीए 10 जनवरी 2018 को हटा था. संदीप थापा ने 14 जून 2009 को आजसू पार्टी के नेता अजीत यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी.

वह जेल गया था और इसी हत्या के बाद वह चर्चित हो गया. संदीप पर जेल में जहर मिला कोल्ड ड्रिंक्स मंगाने और उसे पिला कर तीन बंदियों की हत्या का भी आरोप लग चुका है.

आजसू नेता अजीत यादव की हत्या के बाद संदीप का ऐसा खौफ फैला कि वो लोगों से रंगदारी की मांग करने लगा और डर से लोग रंगदारी देने लगे.

इसे भी पढ़ें – #BJP छोड़ सकते हैं समीर मोहंती, बहरागोड़ा में मतपेटी लेकर निकले समर्थक, घर-घर पूछ रहे- क्या करें?

Related Articles

Back to top button