Khas-KhabarLead NewsNationalNEWSSportsTOP SLIDERTop Story

एशिया कप IND vs PAK : भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला, बुमराह और श्रेयस अय्यर की हुई वापसी

Asia Cup: पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहे एशिया कप में आज यानी शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला होना है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है. टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा, ”चुनौती और हालात को स्वीकार करें. हमने बेंगलुरू में छह दिनों के कैम्प में भाग लिया और अपने कौशल पर काम किया. एशिया कप क्वालिटी टीमों का क्वालिटी टूर्नामेंट है.”

रोहित शर्मा बोले, ”अंत में, हमें सोचने की ज़रूरत होती है कि हम यहां जीत सकते हैं. वेस्टइंडीज़ में खेले गए आख़िरी वनडे सिरीज़ के बाद कुछ खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े हैं. श्रेयस अय्यर और बुमराह लौटे हैं. हार्दिक तो हैं ही और शार्दूल भी हैं. दो स्पिनर कुलदीप और जडेजा हैं.”

ये मैच श्रीलंका के कैंडी में स्थित पल्लेकेले में खेला जाना है. बारिश को देखते हुए मैच होने पर संदेह जताया जा रहा था. मगर जैसे-जैसे मैच का टाइम क़रीब आया, बादलों ने छटना शुरू किया.

टीम में कौन-कौन?

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या , मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर

पाकिस्तान: फखर ज़मान, इमाम उल हक, बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान, आगा सलमान, इफ्तिख़ार अहमद, शादाब ख़ान, मोहम्मद नवाज़, नसीम शाह, शाहीन शाह अफ्रीदी, हारिस रउफ

Related Articles

Back to top button