JharkhandJharkhand StoryRanchi

Ranchi: मंडल रेलवे अस्पताल हटिया के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर डॉक्टरों की सेवाएं लेगा रेलवे

Ranchi: रांची रेल मंडल (दक्षिण पूर्व रेलवे) को अपने हटिया स्थित मंडल रेलवे अस्पताल के लिए डॉक्टरों (सीएमपी- कॉन्ट्रैक्चुअल मेडिकल प्रैक्टिसनर) की जरूरत है. इसके लिए डायरेक्ट इंटरव्यू के आधार पर योग्य कैंडिडेट का चयन करेगा. इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक (कार्मिक), रांची की ओर से बताया गया है कि एक वर्ष की अवधि के लिए वह सीएमपी को कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त करेगा.
इसे भी पढ़ें: 5 जून को कोयले के ई-ऑक्शन की तैयारी में JSMDC, जानें शर्तों को

12 जून को सुबह 10 बजे से सीधे साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. मंडल रेलवे अस्पताल, दक्षिण पूर्व रेलवे, हटिया स्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय में इंटरव्यू प्रोग्राम होगा. एमबीबीएस पास होने के अलावा कैंडिडेट का एमसीआई या स्टेट मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत होना जरूरी होगा. उसकी उम्र 53 साल से अधिक नहीं होनी चाहिये. अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जायेगी.

Related Articles

Back to top button