
Ranchi : रांची पुलिस ने सुखदेव नगर थाना इलाके से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम खेलमाल कालिंदी, पवन कुमार और बिट्टू कुमार है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि गोपी कृष्ण हत्याकांड मामले गिरफ्तार आरोपी संदीप कालिंदी ने देसी कट्टा को छुपाने के लिए अपने भाई को दिया है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस ने खेलमाल कालिंदी को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है. वहीं इस मामले में देसी कट्टा को बरामद कर लिया गया. इसके अलावा सुखदेव नगर थाना इलाके में ब्राउन शुगर और गांजा की खरीद बिक्री मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने 105 पुड़िया ब्राउन शुगर और 3 किलो गांजा बरामद किया है.



