Sports

रांची जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण पुरुष-महिला फुटबॉल कप प्रतियोगिता प्रारंभ

Ranchi : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के तत्वावधान में तीन दिवसीय रांची जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण पुरुष-महिला फुटबॉल कप प्रतियोगिता आज से शुरू हो गयी. प्रतियोगिता का उद्घाटन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी (रांची) में अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षक सह द्रोणाचार्य अवार्डी नरेन्द्र सिंह सैनी ने किया. इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी दिनेश महतो भी उपस्थित थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इसका उद्घाटन किया. मौके पर स्वागत भाषण जिला खेल पदाधिकारी, रांची सह प्रतियोगिता के आयोजन सचिव संजीत कुमार ने किया. मंच संचालन डे बोर्डिंग खो-खो प्रशिक्षक अजय झा ने किया. प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर प्रशिक्षक शाहिद अंसारी, काली चरण मुंडा, हसन अंसारी, अनमोल टोप्पो, राजू साहू, पुरन चन्द्र महली, मुकेश कुमार, रेफरी संयोजक मंगल मिंज एवं कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – सांसद संजय सेठ ने की चंगाई सभाओं पर रोक लगाने की मांग, कहा- सभाओं से बढ़ता है अंधविश्वास, कराया जाता है धर्मांतरण

Related Articles

Back to top button