Chatra

चतरा: उपायुक्त ने की जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक

Chatra: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में राज्य योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत योजनाओं के चयन हेतु जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक की गई. बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त अनावद्ध निधि से कार्यान्वयन हेतु कुल 118 योजनाओं को रखा गया जिसमें चापाकल का अधिष्ठापन कार्य, पीसीसी पथ निर्माण, आंगनबाड़ी का नव निर्माण, सोलर आधारित स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन कार्य, पर्यटक स्थलों में सिमेंटेड बेंच डेस्क का निर्माण, डैम/जलप्रपातों में सुरक्षा हेतु जैकेट, टार्च हेलमेट इत्यादि का क्रय, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा प्राप्त योजनाओं, मिनी स्पोर्ट कॉम्पलेक्स समेत सभी योजनाओं को सर्वसम्मती से पारित किया गया.उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो. साथ ही ससमय योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया.बैठक में अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अभय कुमार झा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा अविक अंबाला समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: चतरा रेड क्रॉस को मिले ब्लड कलेक्शन वैन समेत लाखों के सामान

Related Articles

Back to top button