
Ranchi : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आईआईएम रांची के 10वें दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आप स्टूडेंट्स आईआईएम रांची जैसे देश के बेहतरीन संस्थान में पढ़ते हैं और आपसे यह उम्मीद की जाती है कि आप समाज के रचनात्मक उत्थान के लिए काम करें.
आप स्टूडेंट्स देश के बेस्ट ब्रेन में से एक हैं. आपमें इतनी रचनात्मकता है कि देश को एक नयी दिशा और दशा प्रदान कर सकते हैं. इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट से कहा कि हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे इनोवेटिव आइडियाज को अहमियत देते हैं.
आप जैसे स्टूडेंट के हौसला अफजाई के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. आपके पास बेहतरीन क्रिएटिव आइडिया हैं, तो ऐसे आईडिया को धरातल पर आने के लिए मंच भी प्रदान करते हैं
IMM रांची के 10 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन पुनदाग स्थित नये कैंपस किया गया. जहां 6 स्टूडेंट्स को पीएचडी की डिग्री. 203 स्टूडेंट्स को एमबीए की डिग्री, 72 स्टूडेंट्स को एमबीए-एचआर-एमके डिग्री और 24 स्टूडेंट्स को एग्जीक्यूटिव एमबीए की डिग्री दी गयी.
इसके साथ ही एमबीए 2018 20 बैच और 2019-21 बैच में बेहतरीन शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को विभिन्न तरह के अवार्ड से भी नवाजा गया.
इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत में IMM रांची के निदेशक शैलेंद्र कुमार सिंह ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि कोविड-19 विषम परिस्थितियों में भी संस्थान ने कई बेहतरीन MOU किए हैं और इनका सकारात्मक प्रतिफल भी मिला है. उन्होंने कहा कि IMM रांची, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट परिवार में नौवां स्थान रखता है. यह यहां के स्टूडेंट्स की मेहनत और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया विपक्षियों से निपटने का मंत्र




