JharkhandRanchi

रांची : छंटनी के विरोध में सफाईकर्मियों ने DRM कार्यालय का किया घेराव, हड़ताल पर गए

Ranchi : सैकड़ों सफाईकर्मियों ने छंटनी किये जाने के विरोध में बुधवार को सलीम खान और जगदीश साहू के नेतृत्व में डीआरएम ऑफिस हटिया का घेराव किया. छंटनी के विरोध में ट्रेनों में साफ-सफाई करने वाले सैकड़ों मजदूर हड़ताल पर चले गये. उल्लेखनीय है कि सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने से ट्रेनों की साफ-सफाई पर असर पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें- धनबाद डीसी का काम नहीं, चीख रहा है हूटर

हड़ताल पर हैं मजदूर

मंगलवार से ही छंटनी के विरोध में सैकड़ों मजदूर हड़ताल पर हैं. उनके हड़ताल पर जाने की वजह से ट्रेनों में साफ-सफाई नहीं हो पा रही है. जिससे की यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं छंटनी के विरोध में हटिया स्टेशन के समक्ष कोचिंग डिपो के सैकड़ों सफाईकर्मी नारेबाजी करते रहे.और अपनी मांग पर डटे रहे.

इसे भी पढ़ें- धनबाद DC ने बताये अपने काम, आप भी पढ़ें, लेकिन हूटर बजाने पर साधी चुप्पी

चढ़ावा चढ़ाने वाले कर्मियों को नियमित काम पर रखा जा रहा

सफाईकर्मियों का आरोप है कि विभाग में काम करने वाली एजेंसी चेहरा देखकर छंटनी कर रही है. कर्मियों का आरोप है कि जो लोग चंदे के रूप में चढ़ावा चढ़ाते हैं, उन्‍हें नियमित काम पर रखा जा रहा है. जो लोग चंदा नहीं देते हैं उनलोगों की छंटनी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- धनबाद जैसे होंगे रांची के हालात! सीनियर मनोज की मौजूदगी में जूनियर महिमापत करेंगे अध्यक्षता

इसे भी पढ़ें- भाजपा के पूर्व सांसद अजय मारू ने फर्जी तरीके से खरीदी जमीन : विधानसभा उपसमिति

Related Articles

Back to top button