
Shrinagar: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने बड़ा आतंकी हमला किया. इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही शहीद हो गये, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिस वालों पर तब हमला किया, जब वो एक गाड़ी की मरम्मत में जुटे थे. इस दौरान चार पुलिसकर्मियों की गोली मारी गई.
इसे भी पढ़ेंःममता का भाजपा पर हमला, कहा- एनआरसी लागू नहीं होने देंगे,आपातकाल से बदतर हालात
यह घटना जिले में अराहामा फल मंडी के नजदीक हुई. हमला करने वाले आतंकी कौन हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. हमले की खबर मिलते ही सभी बड़े अफसर मौके पर पहुंच रहे है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों के हथियार गायब हैं और पुलिस ने आतंकवादियों को खोजने के लिये अभियान शुरू कर दिया है.
मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार सुबह ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था. दरअसल, खानबल के मुनिवाद गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने बुधवार तड़के घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था.
इसे भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर मर्यादा न भूलें, झूठी बातें न करें शेयर, संकल्प लें : पीएम मोदी
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने भी मुठभेड़ की पुष्टि की थी. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों पर गोलीबारी की. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हुई. इस मुठभेड़ के बाद इलाके में ट्रेन और इंटरनेट सर्विस रोक दी गई थी.




