
MiG Fighter Crashed : गोवा में एक मिग 29K के लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है. विमान तकनीकी खराबी आने के कारण समुद्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है. भारतीय नौसेना ने इस बात की जानकारी दी है. भारतीय नौसेना का इस घटना पर बयान भी सामने आया है. नौसेना ने कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए एक पूछताछ बोर्ड (BOI) को आदेश दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब तकनीकी खराबी आने के बाद विमान वापस बेस लौट रहा था.
A MiG 29K fighter aircraft crashed over sea on a routine sortie off Goa coast after it developed a technical malfunction while returning to base. Pilot ejected safely & was recovered in a swift search & rescue operation. Pilot is reported to be in a stable condition: Indian Navy pic.twitter.com/CDyC1wBUHI
— ANI (@ANI) October 12, 2022
बता दें, रूस की मिकोयांग कंपनी द्वारा निर्मित मिग-29 विमान भारतीय सेना में अहम भूमिका निभाता रहा है. वायुसेना में इसकी संख्या 70 के करीब है. वायुसेना के साथ-साथ भारतीय नौसेना भी इस विमान का इस्तेमाल करती है.
इसे भी पढ़ें: SAI NATH UNIVERSITY: रांची के 367 विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन
29 जुलाई को मिग-21 हुआ था क्रैश
इससे पहले राजस्थान के बाड़मेर में इसी साल 29 जुलाई को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए थे. इनकी पहचान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के संधोल के विंग कमांडर मोहित राणा (39) और जम्मू के फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितिया बल (26) के रूप में हुई थी.
इसे भी पढ़ें: जिनके हाथ में आपकी सुरक्षा का जिम्मा, वो निशाना लगाने और दौड़ने में हो जाते हैं फेल




