Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

राजधानी रांची के मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं पर धार्मिक न्यास बोर्ड गंभीर, सभी मंदिरों का होगा निरीक्षण

Ranchi: राजधानी रांची के मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. जिसे हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड काफी गंभीरता से लिया है. न्यास बोर्ड राजधानी के सभी छोटे बड़े मंदिरों का निरीक्षण कर उसकी सुरक्षा का जायजा लेगा और इस तरह की घट रही घटनाओं पर कैसे अंकुश लगाया जाए. उसपर विचार करेगी. बीते दिनों रांची जिले के मांडर, बरियातू, और न्यू बांधगाडी स्थित मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया.
इसे भी पढ़ें: IAS अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार पहुंची ईडी कार्यालय, बर्लिन हॉस्पीटल के जमीन मामले में बयान होगा दर्ज

मंदिरो में हो रही चोरी की घटना से लोगो में आक्रोश

एक के बाद एक मंदिर को असामाजिक तत्वों के निशाना बनाये जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा हैं. लोगों का कहना है कि आठ जनवरी को बरियातू डीएवी स्कूल के सामने स्थित रामजानकी मंदिर में चोरी और मूर्ति को खंडित किया गया. और उसके दो दिन बाद फिर न्यू बांधगाड़ी स्थित एक अन्य मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. ऐसे में मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है. जिससे कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ चोरी की घटना में शामिल लोगों को पकड़ा जा सके.

हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड करेगा सभी मंदिरों का निरीक्षण

मंदिरों में चोरी की घटनाओं पर न्यास बोर्ड के सदस्य राकेश सिन्हा ने कहा कि मंदिरों में घट रही घटनाओं पर हम नजर बनाए हुए. बहुत जल्द बोर्ड की पूरी टीम सभी मंदिरों का निरीक्षण करेगी और जो भी सुरक्षा की नजर से कदम उठाने होंगे, उसपर विचार करने का काम किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button