Chatra

चतरा नगर निगम की पोल खोलता शहर में लगा गंदगी का अंबार,सार्वजनिक मॉड्यूलर टॉयलेट भी बदहाल

Chatra: चतरा शहर में सार्वजनिक स्थानों में लगाए गए मॉड्यूलर टॉयलेट की खस्ताहालत और बदहाल स्थिति चतरा नगर निगम के कार्यशैली की पोल खोलता नजर आ रहा है. चतरा न्यायालय परिसर स्थित उपविकास आयुक्त भवन के सामने बस स्टैंड सहित कुछ जगहों पर मौजूद सुलभ शौचालय सहित कई अन्य की स्थिति काफी खराब है. गंदगी और बदबू के कारण यहां जाने से लोग परहेज करने लगे हैं. शहर में सार्वजनिक स्थलों में मौजूद गंदगी की स्थिति शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान की पोल खोलते नजर आ रहे हैं. नगर निगम क्षेत्र के कई ऐसे मुहल्ले हैं,जहां घरों की गंदगी सार्वजनिक तौर पर नालियों में गंदगियों के बहने के कारण नालियों की स्थिति बेहद नारकीय है. ऐसे में नगर निगम कर्मियों व अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोग अब मुखर होने लगे हैं. लोगों का कहना है कि गंदगी की ऐसी स्थिति से स्वच्छता रैंकिग में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकते.
इसे भी पढ़े: मेयर ने कहा- 35 एजेंडों पर ही होगी बोर्ड की बैठक में चर्चा, डिप्टी मेयर ने कहा- मेरा एजेंडा नहीं रखा तो बैठक का बहिष्कार

जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. देवेन्द्र सिंह देव ने चतरा नगर निगम के कार्यकलापों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि निगम द्वारा बनाए गए शहर के अधिकतर शौचालययों मे गन्दगी का अंबार है.सफ़ाई सिर्फ कागजी तौर पर है. जमीनी हकीकत में आज भी लोग इसे देखकर मर्माहत हो रहे हैं. इसकी भनक न तो निगम प्रशासन को है और न जिला प्रशासन को.ऐसे में स्थानीय लोगों व बाहर से आने वाले लोगों  के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी जिला प्रशासन को इन जगहों पर बने शौचालय को बेहतर करने की पहल करनी चाहिए. अन्यथा जल्द ही वह इस मामले को मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अवगत कराएंगे.उन्होंने बस पड़ाव, चतरा कोर्ट परिसर, डीडीसी कार्यालय के समीप समेत कई स्थानों पर शौचालयों में पानी तक की भी व्यवस्था नहीं होने की बात कही है. इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष गूंजा देवी ने कहा कि शौचालय में गंदगी की जानकारी मिली है. जल्द ही उसकी साफ सफाई कराई जायेगी और शौचालयों के टंकी में पानी की आपूर्ति की व्यवस्था कराई जायेगी.

Related Articles

Back to top button