Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

IAS अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार पहुंची ईडी कार्यालय, बर्लिन हॉस्पीटल के जमीन मामले में बयान होगा दर्ज

Ranchi: आइएएस अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे रांची स्थित ईडी के जोनल कार्यालय पहुंची. बर्लिन अस्पताल के जमीन मामले में ईडी ने बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया था. इससे पूर्व पहला समन भेजकर 3 जनवरी को पूछताछ के लिये बुलाया गया था. हालांकि प्रीति कुमार ने ईडी से समय की मांग की थी. इसके बाद ईडी दूसरा समन भेजकर 12 जनवरी को पूछताछ के लिये बुलाया. बता दें कि पांच दिसंबर को ईडी के अधिकारी सर्वे करने बर्लिन अस्पताल पहुंचकर अस्पताल के जमीन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला था. इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को जब्त किया गया. अस्पताल की जमीन का मालिकाना हक प्रीति कुमार के नाम है.
इसे भी पढ़ें: जेजेएमपी उग्रवादी मनोहर परहिया ने किया सरेंडर, 10 लाख का था इनामी

ईडी के सूत्रों के मुताबिक रांची में स्थित बर्लिन अस्पताल के मालिकाना हक के बारे में ऐसा माना जाता है की वो प्रीति कुमार के नाम से है. जिसके पति अविनाश कुमार झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और वो झारखंड में ही गृह विभाग में अपर मुख्य सचिव पद पर कार्यरत हैं. इसके साथ ही गृह सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार उनके पास है. जांच एजेंसी ईडी के द्वारा पिछले कुछ समय पहले बड़गाई अंचल अधिकारी से इसी अस्पताल सहित कुछ अन्य प्रॉपर्टी के दस्तावेज और उसके डीड, खतियान इत्यादी दस्तावेजों की कॉपी और एक रिपोर्ट मांगी गई थी. अस्पताल की जमीन से संबंधित दस्तावेजों को तैयार करने में बड़े स्तर की जालसाजी की गई थी और खाता नंबर- 54 और प्लॉट नंबर- 2711 की जमीन प्रीति कुमार के नाम पर खरीदी गई थी. करीब तीन करोड़ की प्रॉपर्टी को खरीदा गया. जमीन अलग-अलग तारीखों पर खरीदी गई थी, इसमें अलग-अलग डीड का जिक्र है.

Related Articles

Back to top button