JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRamgarhRanchiTOP SLIDERTop Story

रामगढ़ उपचुनावः एनडीए संग सुदेश महतो गदगद, कहा- चुनाव ने रचा इतिहास, राजनीति को मिलेगी अलग दिशा

Ranchi: रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी की लगभग जीत मानते हुए आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने खुशी जतायी है. विधानसभा परिसर में मीडिया से गुरूवार को कहा कि एनडीए की जीत झारखंड में नए राजनीतिक बदलाव की शुरूआत है. रामगढ़ ने एक इतिहास रचा है. राज्य की राजनीति को अलग दिशा दिखाने का काम किया है. जनता को सलाम करते हुए उन्होंने कहा कि यह हेमंत सोरेन की नैतिक हार है. झूठ की बुनियाद पर बनी सरकार की हार है. इस जनादेश से साफ दिख रहा है कि इस सरकार के निर्णयों को जवाब देने का मन जनता बना चुकी है. सरकार के कुशासन, जनता से किए छल के खिलाफ बड़ा जवाब रामगढ़ की जनता के माध्यम से आय़ा है. निश्चित रूप से इस चुनाव परिणाम से अगले वर्ष 2024 में होने वाले चुनावों पर असर पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें: गढ़वा: 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते मुखिया और उसका पति गिरफ्तार

भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने भी रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी को अपना समर्थन देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है. सोशल मीडिया के जरिये अपनी बात रखते कहा है कि रामगढ़ की जनता ने विकास और विश्वास पर अपनी मुहर लगा दी है. सुनीता की जीत रामगढ़ के जनता की जीत है. यह एनडीए के हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत है जिनकी मेहनत और समर्पण ने इस जीत की बुनियाद रखी.

आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो ने भी कहा कि विपक्षी दलों ने भावनात्मक आधार पर चुनाव लड़ने की कोशिश की. पर रामगढ़ की जनता ने 15 वर्षों में यहां किये गये विकास कार्यों के आधार पर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है. राज्य सरकार झूठ की बुनियाद पर यह सरकार खड़ी है. जैसे जैसे समय बीत रहा है, इसकी कलई खुलने लगी है. स्थानीय, नियोजन नीति पर सरकार को वापस आना पड़ा है. राज्य की भावनाओं का सम्मान यह सरकार नहीं कर पा रही है. अराजकता, अपराध और हर पैमाने पर यह राज्य सरकार अपना हाल दिखा चुकी है. विकास आधारित जनता के बीच एनडीए ने अपील की. ओछी राजनीति नहीं की. विकास की राजनीति को जनता ने स्वीकार किया. निश्चित रूप से 2024 के चुनाव के लिए यह सरकार को एक ट्रेलर है. आगाज हो चुका है.

क्या है अब तक का अपडेट

भारत निर्वाचन आयोग ने रामगढ़ उपचुनाव के दसवें राउंड के बाद बताया कि आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी को अब तक 114161 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम उम्मीदवार कांग्रेस उम्मीदवार बजरंग महतो को अब तक 92480 वोट मिले हैं. इसके अलावा अन्य 16 उम्मीदवारों में किसी को भी तीन हजार वोट भी नहीं मिले हैं.

Related Articles

Back to top button