National

गोवा विधानसभा उपचुनावः बीजेपी की सहयोगी एमजीपी तीनों सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Panji: गोवा में अगले महीने होनेवाले विधानसभा उपचुनाव में सभी तीनों सीट पर बीजेपी की सहयोगी पार्टी मैदान में उतरेगी. सत्तारूढ़ भाजपा की एक सहयोगी पार्टी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने सोमवार को कहा कि वह अगले महीने निर्धारित उपचुनाव में सभी तीनों विधानसभा सीट (शिरोडा, मंड्रेम और मासपुसा) पर चुनाव लड़ेगी. बता दें कि सभी तीन विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ उपचुनाव होना है. एमजीपी, मनोहर पर्रिकर की अगुवाई वाली सरकार का एक गठबंधन सहयोगी है. इस गठबंधन में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और निर्दलीय भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंः गंगा सफाई के लिए बनी मोदी की अध्यक्षता वाली समिति की अब तक एक भी बैठक नहीं हुई

एमजीपी के अध्यक्ष दीपक धवलीकर ने पीटीआई को बताया कि उनकी पार्टी विधानसभा की सभी तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी. धवलीकर ने पूर्व में कहा था कि वह शिरोडा से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि दो अन्य सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर पार्टी की केन्द्रीय समिति की एक सप्ताह के भीतर होने वाले बैठक में निर्णय लिया जाएगा.

एमजीपी ना उतारें प्रत्याशी- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

संपर्क करने पर गोवा भाजपा के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा कि वे एमजीपी को समझाने का प्रयास करेंगे कि उपचुनाव में अपने प्रत्याशियों को मैदान में ना उतारें. उन्होंने कहा, ‘‘हम उनसे चर्चा करेंगे और मैं आश्वस्त हूं कि वह हमारे विचारों का सम्मान करेंगे.’’

इसे भी पढ़ेंः मोदी सरकार में बिगड़ी गांवों की अर्थव्‍यवस्‍था: पांच साल में उतनी नहीं बढ़ी मजदूरी, यूपीए से भी खराब हालात

इस बीच, जीएफपी अध्यक्ष विजय सरदेसाई और राज्य के राजस्व मंत्री एवं निर्दलीय विधायक रोहन खाउंटे ने कहा कि वह गठबंधन के अधिकारिक प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे.

क्यों हो रहा उपचुनाव

कांग्रेस विधायकों के विधानसभा और पार्टी से इस्तीफा देने तथा भाजपा में शामिल होने के कारण शिरोडा और मंड्रेम सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. भाजपा विधायक फ्रांसिस डिसूजा के निधन के बाद मापुसा की सीट खाली हुई है.

इसे भी पढ़ेंः पुलवामा मुठभेड़ में जैश कमांडर मुद्दसिर समेत तीन आतंकवादी ढेर

Related Articles

Back to top button