
Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव 2023 के मद्देनजर शुक्रवार को कुल 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा, वहीं 2 प्रत्याशियों ने शुक्रवार को नामांकन जमा किया.
दो प्रत्याशियों प्रदीप कुमार (निर्दलीय) एवं अजीत कुमार (निर्दलीय) ने दो-दो सेट में 4 नामांकन पत्र जमा किया.
मंगलवार को 4 फॉर्म खरीदे गये, बुधवार को 3 फॉर्म, गुरुवार को 5 फॉर्म खरीदे गये थे. अभी तक 16 नामांकन फॉर्म खरीदे जा चुके हैं.
23 जनवरी- रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन गजट नोटिफिकेशन
31 जनवरी- नामांकन की आखिरी तारीख
मतदान तिथि- 27 फरवरी पूर्वाह्न 07:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
मतगणना तिथि- 02 मार्च 2023
इसे भी पढ़ें – रामगढ़ का रण: जानिए किसमें कितना है दम, हाथ फिर करेगा कमाल या केला की होगी वापसी



