Giridih

गिरिडीह के पूर्णा नगर में कलश यात्रा से शुरू हुआ 11 दिवसीय रामचरितमानस यज्ञ

Giridih: पूर्णानगर में 11 दिवसीय रामचरित मानस यज्ञ की शुरुआत मंगलवार को सदर प्रखंड इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाल कर की गई. कलश यात्रा पूर्णा नगर से निकली तो करीब 501 महिलाएं और युवतियां सर पर आस्था का कलश लिए शामिल हुई. चिलचिलाती धूप में भजन कीर्तन व गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा पूर्णा नगर से निकल पूरे औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण की. भक्तों की भारी भीड़ पूरे उत्साह के साथ देवी देवताओं का जयकारा लगाते हुए शामिल हुई.

इस मौके पर यज्ञ समिति के दिलीप उपाध्याय, मुक्तेश्वर तिवारी, नंद किशोर विश्वकर्मा, दुलार यादव, मनोज पांडे समेत कई सदस्य शामिल हुए. औद्योगिक क्षेत्र के भ्रमण करते हुए कलश यात्रा हरसिंहरायडीह पहुंचा, जहां सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के नेतृत्व में कलश यात्रा में शामिल महिलाओं का पांव पखार कर स्वागत किया गया.

इसे भी पढ़ें: बोर्ड- निगम के लिए कांग्रेस ने 11 लोगों का नाम सीएम को भेजा, सूची जारी होते ही पार्टी में घमासान के संकेत

बाद में कलश यात्रा बाबा दुखिया नाथ महादेव मंदिर पहुंची. यहां भक्तो के बीच टफकॉन स्टील प्रबंधन की और से पेयजल व जलपान की व्यवस्था की गई. टफकॉन स्टील के मार्केटिंग अधिकारी हिमांशु प्रियदर्शी के नेतृत्व में भक्तो के बीच जलपान की व्यवस्था किया गया. इस दौरान बाबा दुखिया महादेव मंदिर में ही पुजारी के वैदिक मंत्रोंचार के बीच भक्तो ने कलश में जल भरा और वापस पूर्णा नगर पहुंच कर समाप्त हुआ.

Related Articles

Back to top button