
Giridih: शराब के नशे में महिला के साथ छेड़खानी के आरोपी बासुदेव महतो उर्फ बासुदेव यादव हत्याकांड मामले का जमुआ थाना पुलिस खुलासा करने में सफल रही. पुलिस ने इस मामले में महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में जमुआ के कर्माटांड गांव निवासी चोटी भोक्ता, लाली भोक्ता और सहदरी देवी शामिल है. इस मामले में एक अन्य आरोपी और सहदरी देवी का बेटा फरार है. मंगलवार को प्रेसवार्ता कर डीएसपी संजय राणा ने यह जानकारी दी. इस दौरान जमुआ थाना प्रभारी पप्पू कुमार और एसआई नितेश पांडे भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के पूर्णा नगर में कलश यात्रा से शुरू हुआ 11 दिवसीय रामचरितमानस यज्ञ
इस मौके पर डीएसपी ने बताया कि हत्याकांड में जिस ईट का इस्तेमाल किया गया था, उसे बरामद कर लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने अनुसार बासुदेव महतो की हत्या का कारण गिरफ्तार महिला सहदरी देवी के साथ तीन दिन पहले शराब के नशे में की गई छेड़खानी थी. मृतक ने सहदरी देवी के साथ उसी के घर में अश्लील हरकत किया था. इससे गुस्से में आकर आरोपी सहदरी देवी ने अपने पति चोटी भोक्ता और बेटी व बेटे के साथ मिलकर बासुदेव की हत्या गांव के हनुमान मंदिर के पीछे ईट से मारकर कर दिया था. प्रेसवार्ता के क्रम में डीएसपी ने यह भी बताया की चारो आरोपियों ने मिलकर मृतक के शव को हनुमान मंदिर के पीछे ही पड़ा छोड़ दिया. इसके बाद मौके पर मौजूद खून को गोबर से लीपकर मिटाने का भी प्रयास किया. लेकिन मृतक के खून के कुछ सैंपल ने इस हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस का सहयोग किया. इन्ही सैंपल के सहारे पुलिस हत्या के आरोपियों तक पहुंच पाई.




