
Ghatshila : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व वाइस चेयरमेन राजकुमार सिंह ने सोमवार को घाटशिला, मुसाबनी एवं जादूगोड़ा स्थित कुष्ठ आश्रमों में जरूरतमन्दों के बीच 200 से ज्यादा कंबल का वितरण किया. भाजपा नेता सबसे पहले जादूगोड़ा स्थित दीनबंधु कुष्ठ आश्रम पहुंचे जहां जरूरतमन्दों के बीच कंबल वितरित किया। इसके बाद वे मुसाबनी लोको लाइन स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर कुष्ठ आश्रम पहुंचे तथा सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बच्चों को कंबल प्रदान किया. इसी तरह, भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने घाटशिला के लालडीह स्थित नव जीवन कुष्ठ आश्रम में भी गरीब जरूरतमंद महिला-पुरुष एवं बच्चों के बीच कंबल वितरित किया. राजकुमार सिंह के साथ जिला कुष्ठ निवारण परामर्शदात्री डॉ राजीव लोचन महतो भी उपस्थित थे। उन्होंने कई कुष्ठ रोगियों की जांच कर जरूरी परामर्श भी दिया। भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने कहा कि बढ़ती ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया है। वे हर साल जरूरतमन्दों के बीच कंबल वितरित करते है. उनकी कोशिश होती है कि समाज के सबसे दबे एवं पिछड़े लोगों तक मदद पहुंचायी जाएं। इसी उद्देश्य से उन्होंने कुष्ठ आश्रमों का चयन किया ताकि हर एक जरूरतमंद को कंबल मुहैया करा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में कुष्ठ आश्रम में और भी मदद पहुंचाने का प्रयास करेंगे. इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह पंसस विजय पांडेय, उप मुखिया सूजन कुमार मन्ना एवं उप मुखिया रूपेश दूबे, निमाई दास आदि भी उपस्थित थे.




