Uncategorized

रामगढ़ः राजा बंगला इलाके में फल-फूल रहा देह व्यापार का धंधा, सैरून निशा ने की कार्रवाई की मांग

News Wing Ramgarh, 16 October: रामगढ़ शहर के मेन रोड स्थित राजा बंगला क्षेत्र के खाता संख्या 26, प्लाट संख्या 748 व 522 पर अपनी दावेदारी की करने वाली सैरून निशा ने जिला प्रशासन व पुलिस-प्रशासन से देह व्यापार के धंधे को संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. उस संबंध में उन्होंने पुलिस-प्रशासनिनक अधिकारियों को आवेदन दिया है. सैरून निशा का आरोप है कि राजा बंगला के एक मकान में रहने वाली शारदा देवी अवैध देह व्यापार में शामिल है. इसकी वजह से वहां के लोग काफी परेशान हैं. 

कई बार गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

पुलिस ने कई बार छापामारी कर शारदा देवी सहित अन्य लड़कियों को पकड़ा था. शारदा देवी सहित अन्य लड़कियों को तीन बार जेल भेजा जा चुका है. इसके बावजूद वह देह व्यापार का धंधा चलाना बंद नहीं कर रही है. सैरून निशा ने कहा है कि शारदा देवी के बेटे को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है. जब उन लोगों से मकान खाली करने को कहा जाता है तो वे झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button