
Jehanabad : जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. परस बीघा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव बधार में सीआरपीएफ जवान की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या से इलाके में सनसनी मची हुई. जानकारी के अनुसार परसबीघा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी महिला शुक्रवार को अपने घर से बाहर गयी थी, लेकिन काफी समय हो जाने के बाद जब वह नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए और इसकी सूचना परस बीघा थाने के पुलिस को दी. इसके बाद शनिवार को गांव के ही कुछ लोग खेत में गये तो देखा कि एक महिला का शव पड़ा हुआ था.
मौके पर पुलिस द्वारा जांच की गयी तो महिला निर्वस्त्र अवस्था में पड़ी हुई थी. उसके परिजनों का आरोप है कि इस महिला के साथ अपराधियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गयी है.
इसे भी पढ़ें:पंचायत चुनावः 24 जिलों के 50 हजार से भी अधिक मतदान केंद्रों के जरिये चुनी जायेगी ‘गांव की सरकार’




