JharkhandRanchiTOP SLIDER

पंचायत चुनावः 24 जिलों के 50 हजार से भी अधिक मतदान केंद्रों के जरिये चुनी जायेगी ‘गांव की सरकार’

इस साल के आखिर तक चुनाव कराये जाने की है संभावना, आयोग ने कर ली है तैयारी

Ranchi : राज्य सरकार इस साल के आखिर तक पंचायत चुनाव कराये जाने का संकेत दे रही है. ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कई मंचों पर कहा भी है कि इसी साल चुनाव करा लिये जाने की उम्मीद है. इधर राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. आयोग की मानें तो राज्य सरकार का आदेश मिलते ही चुनाव कराये जाने का प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.

राज्य के 24 जिलों के 264 प्रखंडों में 4345 पंचायतों में गांव की सरकार चुनी जायेगी. इसके लिये मतदान केंद्रों सहित अन्य इंतजाम कर लिये गये हैं.

इसे भी पढ़ें:JHARKHAND NEWS : 11 मंत्रियों के महल जैसे आशियाने को जमीन पर उतारने के लिए दौड़ने लगी फाइल

53 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनेंगे

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वास्ते राज्य के 24 जिलों में 53480 मतदान केंद्रों का चयन कर लिया गया है. इनमें सबसे अधिक सेंटर गिरिडीह में (4460) होंगे जबकि सबसे कम लोहरदगा में (803) होंगे. लोहरदगा के अलावा खूंटी ही ऐसा जिला होगा जिसमें 1000 से कम सेंटर (990) तय किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand: सीएम के रास्ते का ‘अंधेरा’ नहीं हो पा रहा दूर

जिलावार मतदान केंद्रों की ये होगी संख्या

जिलाप्रखंडों की संख्यापंचायतों की संमतदान केंद्रों की सं
रांची183053631
पलामू212653305
हजारीबाग162503078
बोकारो92492958
धनबाद102562952
प. सिंहभूम182172791
पूर्वी सिंहभूम112312748
दुमका102062518
गोड्डा91972471
देवघर101942458
गढ़वा201892448
साहेबगंज91622023
चतरा121521960
गुमला121591947
पाकुड़61281704
सरायकेला खरसावां92311656
रामगढ़61251461
जामताड़ा61181449
लातेहार101151396
कोडरमा61051163
सिमडेगा10941110
खूंटी686990
लोहरदगा766803

 

इसे भी पढ़ें :RANCHI NEWS : आधार केंद्र के कर्मचारी कर रहे मनमानी, करेक्शन के लिए मांग रहे चढ़ावा

Related Articles

Back to top button