
Rahul Guru
Ranchi : टीवी और सिनेमा की दुनिया से जरा भी ताल्लुक रखने वाले रांची के राजेश जैस को नहीं जानते हों, ऐसा नहीं हो सकता है. दो दशक से अधिक समय से मुंबई में रह रहे राजेश जैस ने राजी, रब ने बना दी जोड़ी, एयर लिफ्ट, चिट इंडिया सहित दर्जनों फिल्मों में अपनी अदाकारी का परचम लहराया है.
टीवी की दुनिया में भी फिल्मों की तरह समान अधिकार रखने वाले राजेश जैस ने कलर्स के टीवी शो ‘शास्त्री सिस्टर्स’ से घर-घर नाम कमाया. फिल्म, टीवी के बाद वेब सिरीज में काम कर रहे राजेश जैस ने न्यूज विंग से बातचीत की.
इसे भी पढ़ें – #Corona मरीज का शव दफनाने से रोकने के लिए कब्रिस्तान के पास सड़क पर उतरे लोग
इसी साल आयेंगे पांच वेबसीरिज
फिल्म, टीवी के बाद बदलते जमाने के एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म वेब सीरिज में काम कर रहे राजेश जैस की हालिया वेब सीरिज पंचायत आयी है. इस वेब सीरिज में उन्होंने ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) का रोल किया है. उन्होंने बातचीत के क्रम में बताया कि अमेजन पर जल्द ही वे पांच अन्य वेब सीरिज में दिखेंगे.
इसके बड़े बैनर की दो फिल्मों के अलावा छोटे बजट की फिल्में भी कर रहे हैं. जो वेब सीरिज आने वाले हैं, उनमें इनसाइड एज 3, स्कैम 93, गोरमिंट, जमुना पार और पाताल लोक हैं.
इसे भी पढ़ें – कोरोना से जुड़े घटनाक्रमों से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा : विशेषज्ञ
हर्षद मेहता कांड पर होगी स्कैम 93
उन्होंने बताया कि जो पांच वेबसीरिज आने वाले हैं, उनमें स्कैम 93 की विषय सबसे अलग है. यह वेब सीरिज स्टॉक मार्केट घोटला के सबसे बड़े चेहरे हर्षद मेहता पर है. हर्षद मेहता, 1980 -90 के दशक में स्टॉक मार्केट का वो बेताज बादशाह था, जिसने स्टॉक मार्केट की दशा ही बदल डाली.
मगर किसे पता था, जिसे स्टॉक मार्केट अपना मसीहा मान बैठा है, जिसे शेयर होल्डर अपनी किस्मत की चाभी समझ रहा है वो एक बड़ा घोटालेबाज है, जो उन्हें बर्बाद कर देगा. इसके अलावा जो अन्य हैं, उसमें इनसाइड एज मैच फिक्सिंग, गोरमिंट पॉलिटिकल सटायर, जमुना पार सोशल सटायर पर बेस्ड होंगे.
इसके अलावा दो बड़ी फिल्मों में भी नजर आयेंगे. ये फिल्में रूही आफजा और इंदू की जवानी है. रूही आफजा में राजेश जैस जाहन्वी कपूर के पिता की भूमिका में हैं. यह फिल्म थोड़ा हॉरर थोड़ा कॉमेडी बेस्ड होगा. वहीं इंदू की जवानी कॉमडी फिल्म होगी. इसमें कियारा आडवाणी काम कर रही हैं. इसके अतिरिक्त कई अन्य स्मॉल की फिल्में हैं.
एक्टर राजेश जैस मूल रूप से रांची के रहने वाले हैं. इन्होंने रांची के मारवाड़ी कॉलेज से स्नातक की डिग्री लेने के बाद स्थानीय स्तर पर थियेटर करते हुए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग में मास्टर डिग्री ली.
इसके बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. झारखंड और यहां के संबंध में कहते हैं कि हमारी परंपरा, रीति-रिवाज और भाषा ही हमारी पहचान हैं, जिससे हमें समझौता नहीं करना चाहिए. मैं हर एक मंच पर गर्व से कहता हूं कि मैं झारखंडी हूं, मैं नागपुरी जानता हूं और बोलता भी हूं.
इसे भी पढ़ें – #Jamshedpur: स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता के कोरोना वॉलेंटियर्स पर उठ रहे सवाल, प्रशासन के लिए भी बने सिरदर्द




