DhanbadJharkhandLead NewsRanchi

धनबाद में 23.84 करोड़ से रेल ओवर ब्रिज का होगा चौड़ीकरण, अंडर पास भी बनेगा

Ranchi: धनबाद नगर निगम अंतर्गत एनएच 32 में अवस्थित रेल अंडर ब्रिज नं-1 (गया ब्रिज) का चौड़ीकरण किया जाएगा. इस स्थान पर एक अंडरपास भी बनाया जायेगा. पथ निर्माण विभाग ने इस कार्य के लिए 23 करोड़ 84 लाख 81 हजार रुपये की लागत की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट धनबाद के द्वारा इस पर राशि का व्यय किया जायेगा. ब्रिज की चौड़ाई का काम पथ निर्माण विभाग करेगा. इस राशि में आवश्यकतानुसार जमीन का अधिग्रहण,यूटिलिटी शिफ्टिंग,वृक्षों की कटाई इत्यादि किया जायेगा. 2023-24 तक इस पर काम पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. जल्द ही टेंडर इत्यादि की प्रक्रिया पूरी कर मार्च तक काम प्रारंभ भी कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: कृषि विपणन शुल्क विधेयक किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं, 8 फरवरी को व्यापारियों की राज्यस्तरीय बैठक

Related Articles

Back to top button