Uncategorized

संतोषी की भूख से हुई मौत सरकार की गलत नीतियों का नतीजाः माकपा

News Wing Latehar, 22 October: माकपा के लातेहार जिला सचिव अयुब खान ने कहा है कि सिमडेगा के संतोषी की भूख से हुई मौत सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है तब से जन विरोधी गलत नीतियां लागू कर देश की जनता को भुख, बेरोजगारी, परेशानी और बीमारी की दलदल में धकेल दिया है. सिमडेगा की कारीमाटी की 10 वर्षीय संतोषी की भूख से हुई मौत भाजपा सरकार की इन्हीं गलत नीतियों का नतीजा है.

यह भी पढ़ेंः सीएस राजबाला वर्मा ने 27 मार्च को दिया था आदेश- आधार से पीडीएस लिंक नहीं, तो राशन नहीं

इसे भी पढ़ेंः दे नी आयो भात…दे नी आयो भात…बुदबुदाते हुए भूख से मर गई 11 साल की संतोषी

हालात नहीं सुधरे तो भूख से मौतों का सिलसिला नहीं थमेगा

अयुब खान ने कहा कि लातेहार जिले में आधार राशन कार्ड से नहीं जुड़ने के कारण हजारों गरीबों का राशन कार्ड कट गया है. वे खाद्यान्न से वंचित हो गए हैं. गरीब परेशान हाल हैं. नोटबंदी से रोजगार छिन गया है. जीएसटी से लोगों का बुरा हाल है. विकास कार्य ठप है. लोग बेकारी, बीमारी, भुखमरी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. हालात काफी खराब है. इन मसलों पर ध्यान देने के बजाय सरकार एक दूसरे समुदाय के प्रति नफरत फैलाने का काम कर रही है. हालात शीघ्र नहीं सुधारा गया तो भूख से मौत हेने का सिलसिला नहीं थमेगा. उन्होंने संतोषी के परिजनों को 20 लाख मुआवजा, नौकरी देने और दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ेंः मृत संतोषी की मां को गांव वालों ने घर से निकाला, पंचायत भवन में लेना पड़ा शरण (देखें वीडियो)

इसे भी पढ़ेंः बाबूलाल मरांडी पहुंचे कारीमाटी, पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कहाः भूख से ही हुई है संतोषी की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button