DhanbadJharkhand

धनबाद में बाल मजदूरी के खिलाफ छापेमारी, 13 बाल मजदूर मुक्त

Dhanbad ­: जिले के  बाघमारा बाजार में एक बेकरी में श्रम अधीक्षक प्रवीण कुमार की अगुवाई में छापामारी कर 13 बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया. श्रम अधीक्षक ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लगातार बचपन बचाओ संस्था को यह सूचना मिल रही थी कि धनबाद में बाल मजदूरी बदस्तूर जारी है. जिसके बाद बेकरी में छापा मार कर 13 बच्चों को मुक्त कराया गया. सभी बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है. साथ ही मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. श्रम अधीक्षक ने कहा कि बच्चों के अभिभावकों को भी कड़ी हिदायत दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें:मैट्रिक-इंटर में फर्स्टडिविजनर पुनई उरांव क्यों बन गया था पुलिस का मोस्ट वांटेड !

Related Articles

Back to top button