Uncategorized

शारदा घोटाला : तृणमूल सांसद सीबीआई हिरासत में

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की एक अदालत ने शनिवार को करोड़ों रुपये के शारदा चिटफंड घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सृंजय बोस को जमानत देने से इनकार कर दिया और 26 नवंबर तक के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो की हिरासत में भेज दिया। बोस को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। बोस पर आपराधिक षडयंत्र रचने, गबन करने और अनुचित वित्तीय लाभ हासिल करने का आरोप है।

बोस को शनिवार को एक निचली अदालत के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने बचाव एवं अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद बोस को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।

बोस तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ और बांग्ला समाचार पत्र ‘संवाद प्रतिदिन’ के संपादक भी हैं।

शारदा चिटफंड घोटाला मामले के मुख्य साजिशकर्ता सुदीप्त सेन ने पिछले वर्ष सीबीआई को लिखी एक चिट्ठी में बोस पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।(आईएएनएस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button