
Ranchi: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आइबीपीएस) ने बुधवार से प्रोबेशनरी ऑफिसर की लिखित परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक व योग्यताधारी उम्मीदवार 28 अगस्त तक आइबीपीएस की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सात अगस्त से शुरू हो चुकी है. रजिस्ट्रेशन के बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान भी 7 अगस्त से 28 अगस्त 2019 कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – जनवरी में होगा जेइइ मेन, 2 सितंबर से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
12 अक्तूबर से होगा प्री एग्जामिनेशन
आइबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अक्टूबर माह में जारी किया जायेगा. इसके बाद प्री एग्जाम का आयोजन 12,13 और 19,20 अक्टूबर 2019 को किया जायेगा. प्री एग्जाम का रिजल्ट अक्टूबर या नंवबर 2019 में घोषित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – सुभाष चंद्रा के डिश टीवी का खत्म होगा वजूद, एयरटेल टीवी में होगा विलय
मुख्य परीक्षा के लिए नवंबर में मिलेंगे प्रवेश पत्र
प्री एग्जाम का रिजल्ट घोषित होने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नवंबर 2019 में जारी कर दिये जायेंगे. मुख्य परीक्षा ऑनलाइन ली जायेगी. मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 नंवबर 2019 को किया जायेगा. मुख्य परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2019 में जारी होगा. मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले आवेदक इंटरव्यू के लिए अपना कॉल लेटर जनवरी 2020 में डाउनलोड कर पायेंगे. इंटरव्यू का आयोजन जनवरी या फरवरी 2019 में होगा. वहीं साक्षात्कार का परिणाम अप्रैल में जारी होगा. आइबीपीएस ने उम्मीदवारों से कहा है कि अगर रजिस्ट्रेशन में उम्मीदवार किसी तरह का बदलाव करना चाहते हैं तो 28 अगस्त तक ऐसा कर सकते हैं. वहीं आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2019 है.
इसे भी पढ़ें – तबादले के बाद सरकारी सीनियर डॉक्टरों ने लगायी वीआरएस की झड़ी, पहले से ही आधी है चिकित्सकों की संख्या



