DhanbadJharkhand

धनबाद: सिंदरी थाना के समक्ष महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Dhanbad:  अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की सिंदरी नगर कमेटी के बैनर तले बुधवार को जुलूस निकालकर सिंदरी थाना के समक्ष प्रदर्शन किया गया. सिंदरी क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने और डिनोबिलि सिंदरी के छात्र अश्मित की मौत मामले के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की गई. इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

आक्रोश मार्च शहरपुरा के गायत्री मंदिर से मिलन मोड़ होते हुए सिंदरी थाना पहुंचा. आंदोलन का नेतृत्व एडवा की प्रदेश महासचिव बीणा लिंडा, जिला अध्यक्ष उपासी मेहताइन कर रही थी. दो घंटे तक सिंदरी थाना का घेराव किया गया. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एडवा के राज्य महासचिव वीना लिंडा ने सिंदरी पुलिस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि दस माह में भी छात्र अस्मित अकाश की मौत का खुलासा नहीं होने से पुलिस प्रशासन के प्रति आम जनता में गहरा आक्रोश है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिन के अंदर दोषियों को गिरफ्तारी नहीं होती है तो जिला मुख्यालय से लेकर रांची तक आंदोलन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें – धनबाद: बीआइटी सिंदरी में अंशकालीन व्याख्याताओं को होगी नियुक्ति

Related Articles

Back to top button