
Ranchi : रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान राजधानी का पदभार मिला है. जिसे शांतिपूर्ण संपन्न किया जायेगा. जिला प्रशासन की प्राथमिकता होगा शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न कराना. वहीं, चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित जो भी चुनौतियां आयेंगी उसे बेहतर नीति के साथ देखा जायेगा. अनुभवी पदाधिकारियों के साथ चुनाव संपन्न कराया जायेगा. साथ ही सरकारी योजनाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचाने पर बल दिया जायेगा.



