
Ranchi : झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 8 अक्टूबर मंगलवार को होगी. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शाम 4:00 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. कैबिनेट की बैठक के संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं संबंध में विभाग ने आदेश जारी किया है और सभी विभागों से प्रस्ताव की मांग भी की.



