
Jamshedpur : भाजपा जमशेदपुर महानगर युवा मोर्चा की ओर से गोलमुरी में सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व सीएम सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास मौजूद थे. मौके पर रघुवर दास ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया. समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद थे. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा से ही गांव, समाज राज्य और देश को आगे बढ़ाने का काम किया जा सकता है. शिक्षा ही आगे बढ़ने की सबसे बड़ी सीढ़ी है. इसके लिए अभिभावकों को भी अपने बच्चों को प्रोत्साहित करना होगा.
इसे भी पढ़ें-रघुवर दास बने टूइलाडुंगरी सीपी कबीर क्लब का मुख्य संरक्षक




