
NW Desk: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के संग क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी कर ली है. इस स्पेशल शादी के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वे पति निक जोनास के साथ नजर आ रही हैं. फोटो प्रियंका और निक की मेहंदी सेरेमनी की है. प्रियंका ने इनके साथ लिखा है, “हमारा रिश्ता जो एक सबसे महत्वपूर्ण चीज देता है, वह है दो परिवारों का मिलन, जो एक दूसरे से प्यार करते हैं, भरोसा करते हैं और कल्चर को समझते हैं. इसलिए हमने हमारी शादी दोनों रिवाजों के मिश्रण से प्लान की. एक लड़की के लिए भारतीय शादी में सबसे जरूरी चीज मेहंदी होती है. एक बार फिर हमने इसे अपना बना लिया और दोपहर में वह सेलिब्रेशन शुरू हुआ, जिसका सपना हम सबने देखा था.
फोटोज में कहीं डांस तो कहीं मस्ती के मूड में दिखीं प्रियंका
– प्रियंका ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें वे कहीं डांस करती दिखाई दे रही हैं तो कहीं उन्हें निक जोनास के साथ मस्ती के मूड में देखा जा रहा है. एक फोटो में प्रियंका जेठानी सोफी टर्नर, बहन परिणीति चोपड़ा और सास डेनिस जोनास के साथ दिख रही हैं. हालांकि, इस फोटोज में उनकी मां मधु चोपड़ा कहीं नजर नहीं आ रही हैं. बता दें कि प्रियंका-निक ने शनिवार को क्रिश्चियन रिवाज से शादी कर ली है. रविवार को वे हिंदू रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे.




