
Ranchi: वित्त, वाणिज्यकर, योजना विकास एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने सोमवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित कार्यालय में कामकाज संभाल लिया. मंत्रालय में अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. उन्होंने वित्त, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस अवसर पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य सरकार की विकास योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कराना उनका लक्ष्य है. इस वित्तीय वर्ष की बजट की राशि समय पर खर्च की जाये इसके लिए जल्द ही सारे विभागों के साथ वे बैठक भी करेंगे. सभी को राशन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता सूची में शामिल है. वित्त मंत्री ने अगामी बजट सत्र की तैयारी की भी समीक्षा की.
बसंत सोरेन को मिलेगा चंपाई सोरेन वाला कक्ष
राज्य के नवनियुक्त मंत्री बसंत सोरेन को हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री रहे चंपाई सोरेन को आवंटित कक्ष दिया जायेगा. बसंत सोरेन राज्य के भवन निर्माण मंत्री, पथ निर्माण मंत्री व जलसंसाधन विभाग के भी मंत्री है. भवन निर्माण विभाग प्रोजेक्ट भवन सचिवालय स्थित ग्राउंड स्थित कमरा नंबर आठ की नये सिरे से साज-सज्जा करा रहा है. जल्द ही बसंत सोरेन इसी कार्यालय में अपना योगदान देकर कामकाज संभालेंगे.
इसे भी पढ़ें: आदिवासी सम्मान सर्वोच्च लेकिन सीएम मंजूर नहीं, EC तारीख बताएगा, ED चुनाव कराएगा: सुप्रियो




