Crime NewsJharkhandRanchi

Ranchi : रंगदारी मामले में छह गिरफ्तार

Ranchi : ग्रामीण एसपी ने रातू थाना क्षेत्र में रंगदारी को लेकर हुए फायरिंग मामले का भी उद्भेदन किया. उन्होंने बताया कि इस मामले में रातू थाना क्षेत्र नयाटोली सिमलिया के जीतू लिंडा के घर पर रंगदारी के लिए जमीन कारोबारी दीपक चौधरी, पंकज गोप और उनके अन्य साथियों के द्वारा फायरिंग की गई थी. इस मामले की सूचना के बाद रातू थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और कार्रवाई करते हुए दलादली चौक के पास से दीपक चौधरी और उनके अन्य पांच साथियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से एक स्कॉर्पियो और एक चाकू बरामद किया गया है.

गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही के आधार पर जीतू लिंडा के घर पर फायरिंग किया गया खोखा बरामद किया गया. इस मामले में गिरफ्तार पंकज गोप का सम्बंध उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से भी है. जिसकी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:गिरिडीह के अतिवीर समूह की फैक्ट्री के फर्नेश में हुआ ब्लास्ट, तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

फर्जी पुलिस बन ट्रक लूटपाट में शामिल तीन गिरफ्तार

फर्जी पुलिस बन ट्रकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का भी खुलासा हुआ है. इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने कहा कि मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने इस गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जबकि गिरोह का एक आरोपी फरार हो गया है. कोयले लदे वाहन से लूट पाट के आरोप में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों की गिरफ्तारी तब हुई, जब लूटपाट के बाद ट्रक के ड्राइवर खलासी द्वारा मैक्लुस्कीगंज की गस्ती गाड़ी को देखकर शोर मचाया गया. जिसके बाद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और कार सवार तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

जबकि एक स्कूटी सवार व्यक्ति वहां से भागने में सफल रहा. इस दौरान एक कार और स्कूटी को बरामद किया गया है. पुलिस गिरफ्त में शोभित शर्मा, अक्षय कुमार और श्याम अग्रवाल आये हैं.

इसे भी पढ़ें:अब प्राइवेट में आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए लगेंगे 300 और रैपिड टेस्ट के लिए 50 रुपये

Related Articles

Back to top button