JharkhandLead NewsRanchi

राजभवन में आप्त सचिव के दो पद सृजित

Ranchi: राजभवन झारखंड में दो नए पद सृजित किए गये हैं और पूर्व के सृजित पदों को सरेंडर किया गया है. पूर्व में सिर्फ राज्यपाल के आप्त सचिव के दो पद सृजित थे, जिसे अब बदल दिया गया है. अब राज्यपाल के वरीय आप्त सचिव के एक पद जिनका वेतनमान पीबी 4- 37400- 67000, ग्रेड पे- 8700 सातवें वेतनमान के अनुरूप वहीं, एक पद आप्त सचिव का भी होगा. जिनका वेतनमान 15600-39100 ग्रेड पे-6600 रुपए सातवें वेतनमान के अनुरूप दिया जायेगा. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: आखिर अब दिल्ली से कहां गए कांग्रेसी विधायक, क्यों गुमसूम हैं बैजनाथ राम!

Related Articles

Back to top button